प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में भारी धांधली, अब कार्रवाई करेगें जिला पंचायत सीईओ
सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायक पर लगा भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप

यूँ तो कहें हर पंचायत में कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार चरम पर है पर बहुत कम ग्रामीण हैं जो अपने ग्राम में हुये भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर बोलते हैं।
यहाँ मामला जनपद चावरपाठा अंतर्गत ग्राम पडरिया का है जहाँ के ग्रामीणों ने कलेक्टर जिला पंचायत सीईओ से पंचायत में भारी भ्रष्टाचार की शिकायत की है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण में भारी धांधली की शिकायत की है। जिसमें फर्जी लोगों के आवास स्वीक्रत हुये हैं। जिसमें जांच टीम गठित की गई। जनपद सीईओ चावरपाठा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन तैयार कर जिला पंचायत सीईओ को भेजा है।
ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच सचिव ग्राम रोजगार सहायक पर कार्रवाई होना चाहिए अन्यथा हम ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।