ममता की मौत पर सीबीआई जांच की मांग
ममता रैकवार की मौत पर हो सीबीआई जांच

नरसिहपुर जिला अंतर्गत थाना करेली का ममता रैकवार की मौत का मामला अब गर्माते जा रहा है मध्यप्रदेश मांझी समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया है और कहा है कि जल्द ममता रैकवार की मौत पर सीबीआई जांच हो अन्यथा हम जनआंदोलन करने बाध्य हो जायेंगे।
निषाद पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मंयक राज मांझी ने बताया कि ममता के माता पिता मजदूरी करते हैं और ममता की शादी होने वाली थी शादी के कुछ दिन पहले ही ममता अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलती पाई गई।
ममता के परिजनों का कहना है कि ममता को मारकर फांसी पर लटका दिया गया था।
ममता के मुंह चेहरे और पैर पर चोट के निशान थे।
ममता के घुटने जमीन पर थे जिससे स्पष्ट होता है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारकर लटका दिया गया है
ममता की शादी के लिये रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी गायब थे जिससे चोरी की आशंका भी जाहिर की जा रही है
ममता के माता पिता ने नामजद शिकायत दी है कि कुछ लोगों ने मेरी लड़की की हत्या की है पर पुलिस उनसे राजनीतिक दबाववश सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है।
मंयक राज मांझी ने बताया कि इस घटना को लेकर मांझी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और जल्द ममता रैकवार मामले में सच सामने नहीं आता तो हम लोग जनआंदोलन करने विवश हो जायेंगे।