जय वीरू की तरह काम कर रहे जिलें के कलेक्टर, एसपी
करोडों के अवैध उत्खनन करने वाले वाहन जब्त

नरसिंहपुर जिलें में कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक डाॅ गुरुकरन सिंह के द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है वो काबिले-तारीफ है

बड़े रेत माफियाओ के डम्फर ट्रक और पोकलेन मशीनें, जेसीबी जब्त की गई हैं जिससे रेत माफियाओ में हडकंप की स्थिति बनी हुई है,वही नरसिंहपुर कलेक्टर और एसपी की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया जा रहा है चर्चा का विषय बना हुआ है दोनों मिलकर किसी फिल्मी हीरों की तरह लगातार रेतमाफियाओ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं वहीं कुछ जनप्रतिनिधियों को रेत माफियाओ पर कार्रवाई रास नही आ रही है पर ज़िले में कलेक्टर की कार्यप्रणाली की तारीफ हो रही है।

कलेक्टर एवं एसपी ने किया रेत खदानों का निरीक्षण
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह द्वारा मंगलवार को गाडरवारा के मेहरागांव, मुआरघाट, संसारखेड़ा रेत घाट की खदानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुआरघाट निरीक्षण के दौरान सौरभ राय के भंडारण स्थल से रेत खोदने वाली दो पॉकलेन मशीन जब्त की गई एवं थाना प्रभारी सांईखेड़ा को सुपुर्द की गई। भंडारण स्थल पर उक्त मशीन रखने की अनुमति नहीं थी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सक्सेना ने राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी एवं खनिज विभाग के अधिकारी सभी रेत खदानों का सीमांकन करना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से राजस्व अधिकारियों के साथ रेत खदानों की मुस्तैदी से निगरानी रखने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम गाडरवारा राजेश शाह, जिला खनिज अधिकारी रमेश पटैल सहित पटवारी मौजूद थे। निरीक्षण में बैरागढ़, तूमड़ा, अजंदा रेत खदानों का भी एसडीएम एवं जिला खनिज अधिकारी ने निरीक्षण किया।
मेहरागांव में पटवारी डेविड टिर्की द्वारा खदान का सीमांकन आज किया जाना था, किंतु वह उक्त रिकॉर्ड लेकर बिना सूचना के मौके पर अनुपस्थित पाया गया। उनके द्वारा मौके पर लाल स्याही से बंटाकन उठाना था, जो उनके द्वारा नहीं किया गया, जिसके कारण रेत खदान पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। कार्य में लापरवाही किये जाने पर कलेक्टर सक्सेना ने पटवारी टिर्की को निलंबित करने के निर्देश दिये।