आरएसएस और भाजपा के रूप में समाज को वर्गों में बांटने की ताकतें सक्रिय – विजयलक्ष्मी साधो
सागर, 15 जनवरी। मध्यप्रदेश शासन की चिकित्सा शिक्षा आयुष एवं संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधो एक दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेसजनों ने स्थानीय सर्किट हाउस में गरिमामय स्वागत किया।
चिकित्सा शिक्षा आयुष एवं संस्कृति मंत्री सुश्री विजयालक्ष्मी साधो के सागर पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल समेत कांग्रेसजनों एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने उनकी भव्य एवं आत्मीय अगवानी की। इसके पश्चात वे मेडिकल कॉलेज की साधारण सभा की बैठक एवं वहां आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर में स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों के बीच पहुंची। यहां पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिंघई नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पूर्व विधायक सुनील जैन मुन्ना चौबे नरेश जैन सिद्ध गोपाल तिवारी विमल जैन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पप्पू गुप्ता सेवादल प्रदेश संयोजक विजय साहू अध्यक्ष सिंटू कटारे दीनदयाल तिवारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला राजपूत भावना रोहन डॉ किरण सोनी एडवोकेट रजनी ठाकुर चंद्रप्रभा दुबे हेमकुमारी कुर्मी डॉ सीबी तिवारी डॉ दिनेश पटेरिया सुरेंद्र सुहाने पंकज सिंघई देवेंद्र फुसकेले भैयन पटेल लीलाधर सूर्यवंशी आशीष ज्योतिषी शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी ओंकार साहू शिवराज लढ़िया ताहिर खान आदिल राईन शुभम उपाध्याय साजिद राइन अतुल नेमा हनीफ ठेकेदार जितेंद्र रोहन अजय अहिरवार लीलाधर सूर्यवंशी महेंद्र पटेल सत्यम चतुर्वेदी निखिल चौकसे उत्तमराव तावडे चक्रेश सिंघई जाहिद ठेकेदार इम्तियाज हुसैन मुकेश खटीक अभिषेक पाठक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
यहां उपस्थित कांग्रेसजनों से सुश्री विजयलक्ष्मी साधो ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की रहती आई है। आज देश में आरएसएस और भाजपा के रूप में समाज को वर्गों में बांटने की जो ताकतें सक्रिय हुई है उनसे निपटने के लिए कांग्रेसजन आगे आएं। उन्होंने भारतीय संस्कृति के हिंसा मुक्त और अधिकार संपन्न समाज की स्थापना के लिए प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। चिकित्सा शिक्षा आयुष एवं संस्कृति मंत्री सुश्री विजयलक्ष्मी साधो ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा सागर के मेडिकल कॉलेज के विकास को लेकर जरूरी प्रयास नहीं किए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशन में सागर के मेडिकल कॉलेज को अधिकार और सुविधाओं से संपन्न बनाते हुए आदर्श रूप में यहां की सुविधाओं को गरीब मजदूर और वंचित वर्ग के साथ ही आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में सागर का मेडिकल कॉलेज अपने वृहद स्वरूप को ग्रहण करेगा।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुश्री विजयलक्ष्मी साधो सर्किट हाउस से रवाना होकर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के निवास पर होकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय विट्ठलभाई पटेल के पुत्र संजय भाई पटेल के पिछले दिनों हुए आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के बीच शोक संवेदना एवं सांत्वना व्यक्त करने पहुंची। उन्होंने यहां दिवंगत संजय भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी शोक श्रद्धांजलि व्यक्त की।