ग्राम पंचायत नकटुआ में लाखों के भ्रष्टाचार की चर्चा
नरसिंहपुर शहरी क्षेत्र से लगी ग्राम पंचायत नकटुआ की चर्चा इन दिनों कुछ ज्यादा हो रही है क्योंकि पानी की समस्या के कारण ग्रामवासी हलाकान हो रहे हैं चर्चा चल रही है कि लगभग 25-26 लाख रूपये नल जल पाइपलाइन व अन्य कार्यों के लिए आ चुका है ।
बडा सवाल लाखों रूपये आये सालों हो गये पर काम अभी तक नहीं हुये क्यों । नगर के जागरूक जनों द्वारा कुछ दिन पहले ही नकटुआ में पानी की समस्या को लेकर सोशल मीडिया में आवाज उठाई थी, और आज ग्रामीणों के साथ पत्रकार अभय बानगात्री की टीम भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहपुर के पास पहुँचे। जिस पर एसडीएम नरसिंहपुर ने तत्काल पीएचई विभाग के अधिकारियों से चर्चा की और सरपंच के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया । साथ ही पंचायत में जल संबंधी कार्य तत्काल कराये जाने लगे। जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा एसडीएम महोदय का धन्यवाद भी किया।
पर एक बडा सवाल लोगों के मन में है कि लाखों रूपये जिस कार्य के लिये बहुत पहले आ चुके हैं वो कार्य अभी भी अधूरे क्यों हैं?
