कमिश्नर बहुगुणा ने ग्रीष्मकालीन मूंग व गन्ने की फसल का किया अवलोकन
कमिश्नर जबलपुर श्री राजेश बहुगुणा नरसिंहपुर जिले के भ्रमण पर गुरूवार को आये। उन्होंने जिले के गोटेगांव विकासखंड के नन्हेगांव में उन्नत तरीके से की जा रही खेती देखी। यहां कमिश्नर ने खेतों में जाकर ग्रीष्मकालीन मूंग और गन्ने की फसल का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना भी मौजूद थे।
कमिश्नर ने ग्राम के प्रगतिशील किसान राव गुलाब सिंह लोधी से उन्नत कृषि के बारे में चर्चा की। श्री बहुगुणा ने खेती की लागत, उपज, जोखिम, उत्पादकता, बीजों के चयन, कृषि की उन्नत तकनीक, क्राप पैटर्न में बदलाव, फसल के रकबे, खेती में निवेश, खेती से जुड़ी अन्य गतिविधियों, अंतरवर्तीय फसलों, वैकल्पिक फसलों, उपज के समर्थन मूल्य आदि के बारे में जानकारी ली।
कृषक श्री लोधी ने बताया कि उन्होंने मूंग की स्वाति, विराट व सम्राट किस्मों की बोवनी की है। इसके पहले भी वे मूंग की फसल लगा चुके हैं। एक एकड़ में करीब 7 क्विंटल तक मूंग का उत्पादन हो जाता है। उन्होंने 6- 13 पद्धति से मूंग की बोवनी बीज को उपचारित करने के बाद की। मूंग का बीज उन्होंने दलहन विकास निदेशालय कानपुर से प्राप्त किया था। मूंग की स्वाति किस्म में पीला मोजेक रोग नहीं लगता। उन्होंने बताया कि वे उन्नत तरीके से गन्ने की खेती करके एक एकड़ में करीब 700 क्विंटल तक गन्ने का उत्पादन कर लेते हैं।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास अरविंद यादव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार, संयुक्त संचालक कृषि केएस नेताम, एसडीएम जीसी डेहरिया, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद