मिट्टी के कटाव एवं पानी के बहाव को संरक्षित करने हेतु किया जाएगा बोरी बंधान

उमरिया । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में उमरिया जिले में नवाचार के तहत अपनी मिट्टी अपना जल को संरक्षित करने हेतु जन सहयोग के माध्यम से जिले में मिट्टी के कटाव एवं पानी के बहाव को संरक्षित करने के उददेश्य से बोरी बंधान कराया जाएगा । उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने अपनी मिट्टी अपना जल पर आयोजित बैठक में दी।
आपने बताया कि यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग के माध्यम से जीरो बजट पर आधारित होगा । इस कार्य में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, संगठनों, स्वनयं सेवी संस्थानों, महिला स्व सहायता समूहो, सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा । आपने कहा कि सभी उपयंत्री अभी से स्थल का चयन कर लें तथा बोरी बंधान में कितनी बोरियां लगनी है , उसका आंकलन भी कर लें। इसके साथ ही बोरी बंधान के समय किन सामग्री की जरूरत पडेगी उसका भी आकलन कर लिया जाए। जल की एक एक बूंद को सहेजने में अपनी मिट्टी अपना जल कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा । जिले में प्रवाहित होने वाली छोटी, बडी जल संरचनाओ का सर्वेक्षण किया जाकर बोरी बंधान उपयुक्त स्थयल का चयन विभिन्न तकनीकी अमले के माध्यम से कराया जाएगा । चयनित स्थल पर जनसहयोग के माध्यम से तकनीकी अधिकारियों के निर्देश में विभिन्न विभागों के लक्ष्य आवंटित कर कार्य कराया जाएगा ।
सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि अपनी मिट्टी अपना जल कार्यक्रम के तहत करकेली विकासखंड में 86 जगहों पर , मानपुर विकासखंड में 137 जगहो पर तथा पाली विकासखंड में 18 स्थ लों को चिन्हांकित किया गया है । आपने बताया कि अपनी मिट्टी अपना जल कार्य के सुचारू संचालन, समन्वय एवं पर्यवेक्षण हेतु कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है । समिति व्दारा बोरी बंधान हेतु आवश्यक सामग्री एवं संसाधनो का आंकलन कर उपलब्ध कराया जाएगा । सामग्री को निर्धारित स्थल तक पहुंचाया जाएगा । विभिन्न विभागों को बोरी बंधान हेतु लक्ष्य् निर्धारित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। विभिन्न विभागों के बीच समन्वय एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । जन भागीदारी हेतु सभी संगठनों, संस्थानों, विभागों के सहयोग हेतु समन्वय किया जाएगा । इसी तरह अपनी मिट्टी अपना जल हेतु तकनीकी समिति गठित की गई है। समिति व्दारा जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर जिलें में उपलब्ध जल संरचनाओ का अवलोकन कर बोरी बंधान हेतु उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा। स्थल चयन के उपरांत संपूर्ण रिपोर्ट स्थल के जियो टैग फोटोग्राफ सहित समन्वय मूल्यांकन एवं संसाधन समिति को उपलब्ध कराया जाएगा । स्थल पर ले आउट एवं तकनीकी मार्गदर्शन हेतु अधीनस्थ उपयंत्री एवं अन्य तकनीकी अमले की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी । कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी। कार्य के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । समिति व्दारा सर्वेक्षण कर समस्त उपयुक्त स्थलों का चयन कर अपनी रिपोर्ट 15 अप्रैल तक आवश्य्ाक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा । इसके साथ ही दस्तावेजी करण, जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ।
बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।