सहायक संचालक जनसंपर्क उमरिया को जिला प्रशासन, पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई
उमरिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया में सहायक संचालक जनसंपर्क गजेन्द्र व्दिवेदी का स्थानांतरण शहडोल होने पर जिला प्रशासन, पत्रकारों ने भावभीनी विदाई दी, वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया में आए नवागत सहायक जनसंपर्क अधिकारी अरूणेन्द्र सिंह का स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सहायक संचालक जनसंपर्क गजेन्द्र व्दिवेदी ने प्रदेष सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन किया है । आपने कहा कि जिले में व्हीआईपी कार्यक्रम के दौरान उन्होने पत्रकारों के साथ सामंज्य बनाकर कार्य किया , उसका नतीजा रहा कि कार्यक्रम शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ । इसके साथ ही विधानसभा चुनाव, लोक सभा चुनाव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर प्रचार प्रसार किया, जिसका नतीजा रहा कि जिले में 6 मतदान केन्द्रों में शत प्रतिशत मतदान हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ पत्रकारों से भी तालमेल बैठाकर सहायक संचालक जनसंपर्क गजेन्द्र व्दिवेदी ने कार्य किया । आपने कहा कि प्रशासन की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए सेतु की तरह कार्य किया है। अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम ने कहा कि सहायक संचालक जनसंपर्क गजेन्द्र व्दिवेदी सरल, सहज स्वाहभाव के है। आपने स्थानांतरित गजेन्द्र व्दिवेदी के स्वा0जीवन की कामना भी की।
स्थानांतरित सहायक संचालक जनसंपर्क गजेन्द्र व्दिवेदी ने कहा कि उमरिया जिले में 6 वर्षाे तक कार्य करने का मौका मिला। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जो भी कार्य मुझे सौंपा गया, उस कार्य को मेरे व्दारा पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन के साथ संपादित किया गया । इसके साथ ही उमरिया जिले के पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों का भी समय समय पर सहयोग मिलता रहा है।
नवागत सहायक जनसंपर्क अधिकारी अरूणेन्द्र सिंह ने कहा कि पत्रकारों के साथ मिलकर प्रशासन की योजनाओं , कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करूंगा । कार्यक्रम को एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, सुशील मिश्रा, पत्रकार संतोष व्दिवेदी, संतोष गुप्ता, मेंहदी हसन, नरेंद्र देव बगडिया , अरूण त्रिपाठी, दीपक यादव, कौषल विष्वकर्मा, एजाज खान,शैलेन्द्र चतुर्वेदी, हीरा सिंह, शनि यादव आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर उप रजिस्टार आशीष श्रीवास्तव, संदीप त्रिपाठी, सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।