चिल्हारी में किसान क्रेडिट कार्ड हेतु खुलवाए गये खाते
उमारिया– सहायक संचालक मत्स्याद्योग ने बताया कि जिले की मछुआ सहकारी समिति चिल्हारी वि.ख.-मानपुर के सदस्यों द्वारा जिला सहकारी मर्यादित बैंक शहडोल शाखा इन्दवार में बैंक खाता खुलवाने एवं किसान क्रेडिट कार्ड की स्वीकृति एवं वितरण कि कार्यवाही पूर्ण की गई। जिला सहकारी बैंक मर्यादित शहडोल शाखा उमरिया में मत्स्य कृषको के साथ गुरुशा लाल मत्स्य निरीक्षक उपस्थित होकर किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरणों की स्वीकृति हेतु संपर्क किया गया, एवं शाखा प्रबंधक द्वारा शीघ्र ही प्रकरणों को निराकृत करने का सकारात्मक आश्वासन दिया गया।