कलेक्टर और सीईओ ने संभागीय हाट बाजार का किया निरीक्षण
जबलपुर, 18 दिसंबर। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत ने आज कांचघर क्षेत्र में संभागीय हाट बाजार का निरीक्षण किया। यह हाट बाजार महाकौशल क्षेत्र की पहचान को बढ़ावा देने और ग्रामीण उत्पादों को शहर तक पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।