युवा टीम ने माँ नर्मदा गौरीघाट तट पर तुलसी का पौधारोपण कर लोगो को बताया महत्व

जबलपुर, 25 दिसंबर। तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा माँ नर्मदा गौरीघाट तट पर तुलसी का पौधा रोपण कर लोगो को तुलसी का महत्व बताया गया।तुलसी 24 घण्टे आक्सीजन देती है एवं औषधियों में सर्वश्रेष्ठ है। तुलसी के आध्यात्मिक एवं भौतिक लाभों को देखते हुए तुलसी से होने वाला लाभ मनुष्यमात्र को दिलाने के उद्देश्य से 2014 में तुलसी पूजन दिवस प्रारंभ किया गया।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर आज का युवा तुलसी पूजन दिवस को भूल गया है। तुलसी का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए।तुलसी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगार है। तुलसी केवल पौधा ही नहीं, बल्कि इस धरा के लिए वरदान भी है। जिस कारण ही हिदू धर्म में तुलसी को पूज्य माना जाता है। वहीं आयुर्वेद में तो तुलसी को अमृत की संज्ञा दी गई है। तुलसी सदाबहार पौधा है जिसके अनेक फायदे हैं। इसके अंदर बहुत से पौष्टिक गुण पाए जाते हैं, जो छोटी बीमारी से लेकर बड़ी बिमारी को ठीक करने में लाभदायक सिद्ध हुए हैं। सर्दियों में खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं आम ही होती हैं। इस दौरान लोग तुलसी का घरेलू उपाए कर ऐसी बीमारियों से निजात पा रहे हैं। तुलसी में तनावरोधक, बिमारीरोधक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। पौधारोपण के दौरान नर्सिंग कॉलेज अस्सिटेंट प्रोफेसर इच्छा तिवारी, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी,पर्यावरण मित्र खुशी सेन, वर्षा बर्मन, साक्षी रैदास, संजना केवट, खुशबू बर्मन, फरहाना खातून, प्रेरणा तिवारी, चांदनी पनिका, महेंद्र तिवारी व सभी उपस्थित रहे।