प्रधानमंत्री व्दारा खजुराहों से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले में 10 अटल ग्राम सुशासन भवन तथा एक क्लस्टर पंचायत भवन का किया गया भूमिपूजन

उमरिया । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी जन्म दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मंगल भवन में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री व्दारा खजुराहों से जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले में 10 अटल ग्राम सुशासन भवन तथा एक क्लस्टर पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया। एक अटल ग्राम सुशासन भवन की लागत 37 लाख 49 हजार रूपये तथा क्लस्टर पंचायत भवन की लागत 46 लाख रूपये है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ओम नारायण सिंह, उप संचालक बीटीआर पी वर्मा, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह , जनपद अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, दिलीप पांडेय, शंभू लाल खटटर, दीपक छत्तवानी, विनय मिश्रा, अर्जुन सिंह सैय्याम, बेला अर्जुन सिंह, कैलाश व्दिवेदी, लक्ष्मण सिंह, मनीष सिंह, राकेश व्दिवेदी सहित बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, शासकीय सेवक तथा गणमान्य नागरिक , पंच, सरपंच, आम जनता उपस्थित रहे ।