जिला जेल उमरिया में बंदियो ने पितृ तर्पण कर किया आत्मबोध

उमरिया 28 सितंबर। जेल अधीक्षक डी० के० सारस ने बताया कि जेल में परिरूद्ध बंदियों ने पितृ पक्ष के अवसर पर अपने स्वर्गीय पितृ एवं मातृ पक्ष के लिये विधिवत पूजन पाठ कर तर्पण किया। पितृ तर्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने स्वर्गीय परिजनों को याद कर उन्हें आत्मशान्ति की प्रार्थना की तथा उनके लिये जेल मे ही तर्पण क्रिया किये। गायत्री परिवार उमरिया से मनोज एवं  उमेश्वरी तथा दीपक एवं अंकुश ने यह कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जेल अधीक्षक डी. के. सारस एवं जेलर / उप अधीक्षक माखन सिंह मार्काे एवं ड्यूटीरत प्रमुख मुख्य प्रहरी / जेल के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी ने बंदियो को अनुशासन में रखकर बंदियों को कार्यक्रम में सम्मिलित कराया गया ।