अंतर्राष्ट्रीय बधिर जन सप्ताह एवं विश्व सांकेतिक भाषा दिवस पर स्वास्थ्य शिविर संपन्न
उमरिया 28 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय बधिर जन सप्ताह (23 से 29 सितंबर) और विश्व सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर केंद्रीय विद्यालय नौरोजाबाद में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डीईआईएम रीता बहरानी द्वारा केंद्रीय विद्यालय नौरोजाबाद के सभी शिक्षकों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से अवगत कराया । कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार प्रदान किया जाता है ।शिविर में डॉक्टर रीना गुप्ता द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा श्रवण बाधिता से संबंधित जांच और उपचार ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थैरेपिस्ट पवन कुमार द्वारा किया गया। प्रिंसिपल संतोष कुमार द्विवेदी द्वारा स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि एक बच्चे के लिए शिक्षा के साथ-साथ उसका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। एक बच्चे का भविष्य उसकी शारीरिक और मानसिक विकास पर ही निर्भर करता है। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आरबीएस के प्रबंधक रीता बहरानी, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रीना गुप्ता ,ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थैरेपिस्ट पवन कुमार तथा केंद्रीय विद्यालय नरोजाबाद से प्राचार्य संतोष द्विवेदी, वरिष्ठ शिक्षक सुजीत कुमार पॉल स्टाफ नर्स कोमल सिंह संयोजक अनुज राय तथा मुख्य अध्यापक दिनेश कुमार झारिया और समस्त स्टाफ शामिल रहे।