बी टी आर के मानपुर रेंज के मछखेता में हुआ चरवाहो का सम्मेलन

उमरिया 28 सितंबर – बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व दुनिया में अपनी अलग ही पहचान बना रखा है। चाहे बाघों की बढ़ते संख्या को देखा जाए या टाईगर साइटिंग मे,और  बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के पार्क बाउंड्री के किनारे ज्यादा तर बसे गांव पर लोग निवासरत है, और इन सभी गांव में निवास करने वाले ग्रामीणों ने मवेशियों का रखाव ज्यादातर करते हैं। लेकिन इन पालतू मवेशियों को चरानें के लिए जंगल की ओर जातें हैं। तभी जंगली जानवर जैसे टाईगर, लेपर्ड आदि मांसाहारी जानवर इन मवेशियों को अपना निवाला बनातें हैं। इसी बीच चरवाहों ने उन मवेशियों को उपरोक्त जानवरों से छुड़ाने के लिए दौड़ पडतें हैं। इसी बीच मवेशियों को छोड़ टाईगर चरवाहों पर हमला कर देता है।और ऐसे कहीं मामलें हो भी चुके हैं।और आयें दिन देखने को मितलें भी हैं। आगे ऐसे ही कोई अप्रिय घटना न घटे, इसलिए बांधवगढ़ प्रबंधन द्वारा बीते दिन बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के मानपुर रेंज के  समीप रहनें वाले गांव, मढ़ऊ, मझखेता, देवरी,बड़खेरा,दमना,गाटा,घघौड़,मरई,मलहरा, समरकोईनी,बांसा ,कछौहा आदि गांवों के चरवाहों एवं वन समितियों के अध्यक्षों एवं अन्य क्षेत्र से आये सभी ग्रामीणों का सरपंच और उपसरपंचों का मछखेता गांव मे सम्मेलन का आयोजन किया गया। चरवाहों के सम्मेलन में पुरुष चरवाहों एवं महिला चरवाहों ने बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के उप संचालक पी के बर्मा के समक्ष अपनी अपनी समस्याओं को साझा किया एवं पार्क प्रबंधन द्वारा भी शासकीय योजनाओं, मानव वन्य प्राणी द्वंद, एवं वन व पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए , चरवाहों को उपहार के रूप में छाता का वितरण किया गया।  चरवाहे सम्मेलन में पहुंचे सभी लोगों को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर उप संचालक पी के बर्मा के साथ साथ एस डी ओ मानपुर बी एस उप्पल, परिक्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार अहिरवार , सभी बीट गार्ड एवं सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।