शरद पवार ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, 02 मई। अनुभवी राजनीतिज्ञ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह पार्टी प्रमुख के रूप में पद छोड़ रहे हैं। पवार ने कहा, मैं एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के नाम के लिए एक पैनल का गठन किया है। उन्होंने शीर्ष नेताओं की एक समिति की घोषणा की। जिसमें प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, के.के. शर्मा, पी.सी. चाको, अजीत पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से-पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, डॉ. जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे और जयदेव गायकवाड़ के नाम शामिल हैं।