पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन

पंजाब, 25 अप्रैल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का आज निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। श्री प्रकाश सिंह बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल को मंगलवार शाम पंजाब के मोहाली में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अकाली नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से बेहद दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक उल्लेखनीय राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक रूप से काम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।