जनपद के इंजीनियर ने बचा रखा है गबन करने वालोँ को
*गबन करने वालों पर FIR क्यों नहीं*

नरसिंहपुर जिलें में ग्राम पंचायत बंधा जोकि चावरपाठा जनपद अंतर्गत आता है । जहाँ ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ के सरपंच और पूर्व जीआरएस ने मिलकर लाखों रूपये निर्माण कार्यों के निकाल लिये पर निर्माण नहीं किये, जिसकी शिकायत भी की गई थी, पर गबन करने वालों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
जनपद सीईओ चावरपाठा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है पर एक बडा सवाल यह उठता है कि लाखों के गबन करने वालों पर अब तक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई ।