पुलिस कंट्रोल रूम से निकाली गई बाईक तिरंगा रैली
उमरिया . जिला मुख्यालय उमरिया के पुलिस कंट्रोल रूम से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के नेतृत्व में विशाल बाईक तिरंगा रैली निकाली गई । यह रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुई जो नया बस स्टैैंड, धावड़ा कालोनी, आर सी स्कूल , एन एच 43 हाईवे, घंघरी नाका ब्रिज, घंघरी नाका, खलेसर नाका, खलेसर, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड , रानी दुर्गावती चौक होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया । रैली में सभी ने हाथो में राष्ट्रध्वज लेकर आम जनों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की ।