हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्टेडियम ग्राउंड से निकाली गई तिरंगा रैली

उमरिया । जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के नेतृत्व में हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई । यह रैली स्टेरडियम ग्राउंड से प्रारंभ हुई , जो रणविजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक से अस्पताल तिराहा होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंची जहां पर रैली का समापन किया गया ।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने शपथ दिलाई कि मैं शपथ लेता हूँ कि मैं अपने घर में तिरंगा झण्डा फहराऊँगा एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करूँगा, और भारत के विकास एवं प्रगति तथा स्वच्छता के प्रति स्वयं को समर्पित करूँगा।
रैली के माध्यम से आम जनों को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। इस अवसर पर सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एस डी एम बांधवगढ़ कमलेश नीरज , सी एम ओ किशन सिंह, असुतोस अग्रवाल, मिलिथेश मिश्रा, धनुषधारी सिंह, विनय मिश्रा, दीपक छत्तवानी, राजेन्द्र तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।