कमिश्नर शहडोल संभाग के नेतृत्व में शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल ताला से निकाली गई हर घर तिरंगा रैली
उमरिया । प्रदेश सरकार के आव्हान पर उमरिया जिले में भी हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा रैली , बाइक तिरंगा रैली निकाली जा रही है, तथा आम जनो को अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने के साथ ही स्वच्छता को अपनाने की अपील की जा रही है। उक्त आशय के विचार कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शासकीय उमावि विद्यालय ताला से आयोजित तिरंगा रैली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। रैली का मुख्य उद्देश्य की तिरंगे के महत्व को हर नागरिक को बताना है। लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति राष्ट्रीयता की भावना को जगाने के लिए या रैली निकाली जा रही है। रैली स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार पहुँची। रैली में सभी ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की । कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूली बच्चियों ने कमिष्नर शहडोल संभाग का पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए राखी बांधी।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय परिवार को गर्व से भारतीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करके एकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। 2-15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने के लिए, घर पर तिरंगा फहराएँ और एकता, गौरव और राष्ट्रवाद के रंगों का जश्न मनाएँ जो हमें एक सूत्र में बाँधते हैं। तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करने के लिए लिंक पर जाएँ।
इस अवसर आईजी शहडोल जोन अनुराग शर्मा, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीता राम , सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह, एस डी एम टी आर नाग, एस डी ओ पी नागेन्द्र प्रताप सिंह,सी ई ओ जनपद पंचायत राजेन्द्र त्रिपाठी, सरपंच ताला सालिहा बानो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।