विश्व हाथी दिवस पर कार्यक्रम संपन्न
उमरिया। विश्व हाथी दिवस पर बांधवगढ टाईगर रिजर्व के रामा कैंप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाथियों को गुड़, रोटी, केले आदि खिलाया गया तथा इस अवसर पर हाथी संरक्षण के प्रति जागरूकता बढाने और स्थानीय समुदायो के साथ सह अस्तित्व को बढावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। समारोह में बांधवगढ टाईगर रिजर्व में चल रहे हाथी संरक्षण प्रयासों जैसे कि हाल ही में शुरू की गई हाथी ट्रेकिंग और स्थानीय समुदायो के साथ सहयोग पर चर्चा की गई।