जिले में चलाया जा रहा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान

उमरिया – जिले में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता,स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएँ आयोजित की जा रही है, साथ ही तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोत्तरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट और प्रकाश व्यवस्था तथा सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन आदि गतिविधियां संचालित की जा रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत सीएम राईज स्कूल मानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा बच्चों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित करने का कार्य किया गया। इसी तरह हाई स्कूल भमरहा में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई।इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।