अकादमिक गुणवत्ता विषय पर कार्यशाला संपन्न

उमरिया – जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अकादमिक गुणवक्त विषय पर कार्यशाला संपन्न हुई । कार्यशाला का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभयसिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया ।
कार्यशला में डाइट द्वारा सुझाये गए सुझाव एवं रणनीति पर चर्चा करके जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि एवं कमियों पर बिन्दुवार रणनीति बनाई गयी। कार्यशाला में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने, जनशिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, डाइट एवं शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए प्रयास करना होगा और हर स्तर से राज्य में उमरिया जिले का शिक्षा स्तर बढ़ाने। सरकारी विद्यालयों में नामांकन और दर्ज संख्या की उपस्थिति में सुधार करने की बात कही गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बच्चों के पलायन को रोकने हेतु प्रयास करने, अनुपस्थित बच्चों के तीन वर्षों के रिकॉर्ड पर फोकस करने, छात्रों के प्रत्येक वर्ष के प्रदर्शन पर ध्यान देने, प्रत्येक 10 दिन में विद्यालय का अवलोकन करने, बच्चों के कमजोर विषय की पहचान कर शिक्षकों के द्वारा उस विषय पर विशेष प्रशिक्षण देने, मानिटरिंग पर विशेष फोकस करने, उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करने, बच्चों की गुणवक्ता का दो-तीन वर्षों में विश्लेषण करने, अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। कार्यशाला से शिक्षा की उपलब्धियों एवं कमियों की समीक्षा करके सुधारात्मक रणनीति निर्धारित की गई।
कार्यशाला मे जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. मरावी, डाइट प्राचार्य विनोद कुमार मनवारे, परियोजना समन्वयक अधिकारी के.के. डेहरिया, डाइट स्टाफ सदस्य प्रकाशचंद्र भट्ट, डॉ. बृजेश शर्मा, अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि भट्ट, ज्योति चतुर्वेदी, गुलाबसिंह, हरिशंकर गवले, सोनू नाबित तथा करकेली, मानपुर और पाली ब्लॉक से जनशिक्षक उपस्थित रहे। डाइट व्याख्याता सुशील कुमार मिश्रा उपस्थित रहे । कार्यशाला में राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश राज्य उपलब्धि सर्वेक्षण , मोक टेस्ट 2023-24 के आधार पर उपलब्ध आंकड़े प्रस्तुत करके जिले की उपलब्धि एवं कमियां को पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रस्तुत किया गया।