जिला पंचायत जबलपुर का विशेष कार्यक्रम: स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार
जबलपुर, 6 अगस्त। जिला पंचायत जबलपुर ने स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मॉडल स्कूल में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में जिले के शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने कहा कि इस दिशा में उत्तरोत्तर परिवर्तन लाकर कार्यक्रम को बेहतर कर सकते हैं। उन्होंने स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर इसमें सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग स्वच्छता की मुख्य कड़ी हैं जो मांग और आवश्यकता के साथ सेवा प्रदायकर्ता भी हैं और यही हमारे स्वच्छता साथी के कौशल में उन्नयन कर सकते हैं।