उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, गांव मलबे में तब्दील
उत्तरकाशी, 5 अगस्त। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से धराली गांव में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज गड़गड़ाहट के साथ अचाचक बादल जोरों से फटे और देखते ही देखते कई होटल और घर मलबे में तब्दील हो गए। जानकारी मिलते ही कुछ ही मिनटों में सेना के सैकड़ों जवाल गांव पहुंचे और पीड़ितों की मदद करते हुए तेजी से बचाव कार्य में जुटे। बाढ़ का पानी और मलबा इतना तेजी से आया कि आर्मी कैंप भी इसकी जद में आ गया। इस हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गवाई, दर्जनों लोग लापता हैं और लापता लोगों में कुछ सेना के जवान भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाढ़ के पानी और मलबे की आवाज इतनी तेज थी कि जिसे सुनते ही लोग अपने परिवार के लोेगों को लेकर जैसे तैसे भागने में सफल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस भीषण हादसे में खेद व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।