जिले की हायर सेकेण्डरी स्कूलो में देखा एवं सुना गया मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का लाईव प्रसारण

उमरिया – मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूवटी का वितरण कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया । जिसका सीधा प्रसारण उमरिया जिले की हायर सेकेण्डरी स्कूलों में देखा एवं सुना गया ।
जिला मुख्यालय स्थित कन्या विद्यालय में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया । इस अवसर पर प्राचार्य श्री ललन सिंह मरकाम, सहायक परियोजना समन्वयक विनीत कुमार , बी एस मरावी अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक तथा मनेष पनडिया सहित स्कूली छात्राएं उपस्थित रही । इस अवसर पर प्राचार्य ललन सिंह व्दारा कन्या विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा अग्रिमा गुप्ता जिन्होंने वर्ष 2023-24 में 80 प्रतिशत अंक अर्जित किया था, को स्कूटी मिलने का स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जिले मंा 53 हायर सेकेण्डरी स्कूलों के लगभग 100 बच्चों को स्कूटी मिलने का स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया ।