विश्व कैंसर दिवस पर स्कूल में विशेष कार्यक्रम:छात्रों को कैंसर जागरूकता का पाठ

उमरिया- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व जिला स्वास्थ्य मुख्य अधिकारी डॉ० एस.बी चौधरी के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पाली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य लाल बहादुर बैगा ने बताया कि 4 फरवरी को मनाया जाने वाला विश्व कैंसर दिवस अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में छात्राओं की भूमिका पर जोर दिया और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।कैंसर के बढ़ते जोखिमों से बचाव को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा की कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।इसे मनाने के पीछे लोगों को कैंसर की रोकथाम, पहचान और उपचार के बारे में शिक्षित और प्रेरित करने का उद्देश्य है।कैंसर के जोखिम कारकों में तंबाकू, धूम्रपान आदि से बचने की सलाह और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का सुझाव दिया।कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,खुशबू बर्मन,एकता सोनी,मुस्कान महोबिया,दीपिका मरकाम,शालनी महोबिया व समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।