मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत अग्रिमा गुप्ता को मिला स्कूटी मिलने का स्वीकृति प्रमाण पत्र
उमरिया । मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूटी का वितरण कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित किया गया । योजना के तहत उमरिया जिले की खलेसर निवासी अग्रिमा गुप्ता को भी इस योजना से लाभांवित किया गया ।