शासकीय कार्यालयों में ई आफिस व्यवस्था लागू होगी , सभी अधिकारी तैयारी में जुटे – कलेक्टर

उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार व्दारा शासकीय कार्यो में पारदर्शिता लाने , पेपरलेस कार्यालय बनानें तथा कार्य की सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए ई आफिस व्यवस्था लागू करने जा रही है। प्रथम चरण में जिला स्तर एवं विभागीय स्तर पर तकनीकी टीम गठित की जाएगी जिन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा । सभी विभाग प्रदेश सरकार व्दारा जारी मैन्युअल का अध्ययन कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें ।
बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, एसडीएम पाली टी आर नाग, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले हरनीत कौर, अंबिकेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।