आवास प्लस सर्वे 2.0 का प्रशिक्षण सेक्टर बांका में संपन्न
उमरिया – आवास प्लस सर्वे 2.0का प्रशिक्षण कार्यक्रम सेक्टर बांका में मुख्य कार्य पालन आधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया । इस अवसर पर बीसी आवास कुबेेर सिंह, पीसीओ शोभनाथ साकेत, सेक्टर बांका के सरपंच, उप सरपंच, सचिव, ग्रामरोजगार सहायक प्रशिक्षण दिया गया।सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार व्दारा आवास प्लस की सूची को अद्यतन करने हेतु आवास प्लस 2024 सर्वे प्रारंभ किया गया है । जिसमें हितग्राही आनलाइन आवेदन कर सकते है अथवा अपने ग्राम पंचायत या परिवार जन का सहयोग लेकर भी आवेदन 31 मार्च तक कर सकते है।
आवास प्लस 2024 के सर्वे की सूची अपडेट करने हेतु 10 वहिर्वेशन प्रक्रिया या अपात्रता की शर्ते के अनुसार सर्वे की कार्यवाही को पूर्ण किए जाने हेतु क्लस्टर स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है । समस्त नोडल अधिकारी अपने अपने क्लस्टर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस की सूची अद्यतन करने हेतु आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोडने हेतु नियुक्त सर्वेयर से संपर्क कर सतत रूप से मानीटरिंग करेंगे। समस्त विकासखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्लस्टर नोडल अधिकारियों से प्रत्येक दिवस जानकारी संकलित कर उपलब्ध कराएंगे।