हत्या का आरोपी चन्द घण्टों के अंदर गिरफ्तार
उमरिया – थाना चंदिया को 29 जनवरी को सूचना प्राप्त हुई कि जानकी कुशवाहा पति नवीन कुशवाहा निवासी चंदिया को उसके देवर ज्ञानप्रकाश कुशवाहा पिता विष्णु प्रसाद कुशवाहा मामूली से जमीनी विवाद को लेकर जान से मारनें की नियत से सब्बल से उसे सिर में वार कर प्राणघातक चोंट पहुँचाया है जिसके कारण इलाज दौरान घायल जानकी कुशवाहा की मृत्यु हो गई ।घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना चंदिया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ज्ञानप्रकाश कुशवाहा के विरूद्ध अप.क्रं. 51/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा मामले में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस टीम द्वारा आरोपी ज्ञान प्रकाश कुशवाहा पिता विष्णु प्रसाद कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 चंदिया थाना चंदिया जो कि अन्यत्र भागने की फिराक में था । घेराबन्दी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विवेचना कार्यवाही पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । कार्यवाही में थाना चंदिया से उनि शिवनंदन पुसाम एवं थाना चंदिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।