यातायात नियमों की जागरूकता के लिए विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उमरिया-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिसअधीक्षक निवेदिता नायडू व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के निर्देशन पर पाली पुलिस व युवा टीम उमरिया के संयुक्त से शा.विद्यालय मुदारिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में पुलिस टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए।
पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा उपायों को अपना कर हम सुरक्षित रह सकते हैं और सड़क सुरक्षा उपाय जिनका सभी को पालन करना चाहिए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल गाड़ी चलाते समय कभी भी नहीं करना चाहिए, फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए। वाहन की गति सीमा का ध्यान रखना चाहिए, ज्यादातर एक्सीडेंट शराब पीकर वाहन चलाने से होते हैं कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं, सड़क सुरक्षा यातायात नियम और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूक होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि सभी को सड़क यातायात नियमों की सही जानकारी होनी चाहिए। खास तौर से बच्चों और युवाओं को, जो सड़क दुर्घटनाओं के खतरे में रहते हैं। ज्यादातर मृत्यु शराब पीकर वाहन चलाने से होती हैं, दो पहिया वाहन चालकों को अच्छी गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनने चाहिए। माता-पिता और शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह बच्चों को यातायात सड़क सुरक्षा के बारे में सही मार्गदर्शन दें।
पुलिस वालंटियर हिमांशु तिवारी ने बताया कि यदि कोई सड़क दुर्घटना होती है। दुर्घटना में घायल की हर संभव मदद करनी चाहिए। उसे समय से अस्पताल पहुंचाना चाहिए। जिससे उसकी जान बच सके क्योंकि दुर्घटना होने के पश्चात पहले घंटे को गोल्डन आवर कहा जाता। जिसमें घायल व्यक्ति की सहायता करने से उसकी जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम का आभार व्यक्त विद्यालय प्राचार्य एस.एन तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान पाली थाना प्रभारी मदन लाल मरावी, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, विद्यालय प्राचार्य एस.एन तिवारी,विद्यालय शिक्षक राजेश साहू, आर.पी मिश्रा, राखी तिवारी ,साधना वर्मा, शिरोमणि बैगा,पुलिस वालंटियर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,खुशुब बर्मन,एकता सोनी,महक सोनी,संजना केवट व 250 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।