अमोलखोह में अनुभूति कार्यक्रम संपन्न

उमरिया। वन परिक्षेत्र नौरोजाबाद अंतर्गत अमोलखोह में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय घुलघुली के करीब 126 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों को नेचर ट्रेल पक्षी के दर्शन कराए गए और बाघ की महत्ता को समझाया। अनुभूति कार्यक्रम में प्लास्टिक सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित रही। प्रकृति प्रेमी बच्चों को वैद्य महेंद्र साहू ने ऊमर,जामुन,कहुवा एवम वनस्पति की उपयोगिता बताई।
अनुभूति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ विवेक सिंह ने कहा कि प्रकृति हमारी धरोहर है,हम सबको मिलकर इसकी सुरक्षा करने की आवश्यकता है। एसडीओ उमरिया कुलदीप त्रिपाठी ने बच्चों को प्रकृति से जुड़े रहने की नसीहत दी और इको पर्यटन प्रदेश के वन वन्यप्राणी एवम पर्यावरण संरक्षण में जनजागरूकता का महत्व बताया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्राधिकारी पीयूष त्रिपाठी के अलावा वन पाल नंद लाल चौधरी,वन रक्षक किशन लाल नंदा, अमित सिंह,मेघराज सिंह,अजय सिंह के साथ प्रेरको की भूमिका सराहनीय रही। अनुभूति कार्यक्रम के इस कुदरती माहौल में बच्चों ने ड्राइंग,क्विज़ एवं स्पीच प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया। कार्यक्रम उपरांत बच्चों ने फीड बैक भी दिया और कार्यक्रम की प्रशंसा भी की।