बैगा हितग्राहियों को वितरित की जाने वाली भैंसों का स्वास्थ्य परीक्षण
उमरिया – प्रदेश सरकार व्दारा विशेष पिछडी जन जाति बैगा परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन तथा कुपोषण की समस्यां से निजात के लिए पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है । उमरिया जिले में मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम अर्न्तगत ग्राम कुचवाही नरवार, सरमनिया, जमुनारा , मानपुर छपडौर, कोडार एवं ताला के बैगा हितग्राहियों को दो नग भैस का प्रदाय 31 जनवरी 2025 को समय 10.30 बजे ग्राम कुचवाही विकासखण्ड मानपुर में पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला उमरिया के माध्यम से किया जाना है। मानक अनुसार पशु प्रदाय सुनिश्चित करने के लिये हरनीत कौर डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्यों व्दारा प्रात: 6.30 बजे मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम कुचवाही में पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर हरनीत कौर एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा के के पांडेय ने चर्चा की तथा योजनाओं की जानकारी दी । डा पांडे ने दुधारू पशु के भोजन , उनकी देखरेख तथा चिकित्सा संबंधी सुविधाओं से भी हितग्राहियों को अवगत कराया । समिति के समक्ष वितरित की जाने वाली भैंसों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा मिल्किंग भी कराई गई ।इस अवसर पर सुनील कुमार नायक सहायक संचालक मत्स्य, डॉ० डी०पी द्विवेदी विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी पाली , डॉ विपिन चन्द आर्दश विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी मानपुर एवं डॉ० संजीव बाथम विकासखण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी करकेली उपस्थित रहे।