येलो लाइन बनाकर महाविद्यालय मानपुर को किया गया तंबाकू मुक्‍त परिसर घोषित

उमरिया – आयुष्मान भारत उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय छोटेलाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर को तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित किया गया । कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्ति संस्थान बनाए जाने हेतु येलो लाइन बनाकर कोटपा एक्ट अधिनियम 2003 की धारा 6बी का पालन करते हुए महाविद्यालय को तंबाकू में घोषित किया गया । जिसमें प्राचार्य द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को तंबाकू के पदार्थ का सेवन करने के दुष्परिणाम पर चर्चा किया गया एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर रानी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर मोहन सिंह चढ़ार लाइब्रेरियन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार पूरी ,स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉक्टर कृष्ण बहादुर सिंह, डॉक्टर वंदना पांडे ,डॉ शशि सिंह, डॉक्टर रश्मि रानी तिवारी, पूनम शर्मा किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता , पूनम मिश्रा मास्टर ट्रेनर लवकेश चौधरी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। जिला समन्वयक द्वारा बताया गया कि उमरिया जिले में 6 परिसर युक्त महाविद्यालय में से पांच महाविद्यालय को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है जल्द ही जिले की समस्त महाविद्यालयों को तंबाकू मुक्त घोषित संस्थान बनाए जाने हेतु अग्रसर हैं।