मानपुर विधायक नें स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों के साथ किया भोजन

उमरिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानपुर स्टेडियम में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया तत्पश्चात विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने शासकीय माध्यमिक शाला माला में पहुंच कर बच्चों एवं ग्रामीणो के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। कार्यक्रम में विधायक मानपुर व्दारा बच्चों को साइकिल वितरित की गई तथा पेंशन योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मानपुर एसडीएम कमलेश नीरज , तहसीलदार कन्हैया दास पनिका , बीआरसी यज्ञदत्त त्रिपाठी , ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह, सीइओ राजेन्द्र त्रिपाठी, सीएमओ राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, सरपंच जमुना बैगा, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक यादव, किरण गुप्ता के सांथ शिक्षा विभाग की टीम, पत्रकार महेन्द्र मिश्रा, राममोले केवट, सतीश सोनी, हरीश विश्वकर्मा, सैकड़ों बच्चे एवं हजारों जनलोग उपस्थित रहे।
विधायक सुश्री मीना सिंह ने कहा कि हमारा देश और हम सभी देश वासी भारतीय सैनिकों रूपी कवच से सुरक्षित हैं, हमारे स्वतंत्रता का श्रेय देश के वीर सपूतों पर जाता है। हमारा भारत संविधान के कानून से चलता है। आपने कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार ने अनेकों हितग्राही मूलक योजनाओं का संचालन किया है, जिसका लाभ भी ग्रामीणों को मिल रहा है।