खंड स्तरीय आनंद उत्सव में महिला, पुरूष, बालिका एवं बालकों नें विभिन्न खेलों में लिया भाग

उमरिया। जनपद पंचायत मुख्यालय करकेली में खंड स्तरीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिला, पुरूष, बालिका एवं बालकों नें विभिन्न खेलों में भाग लिया। इस अवसर पर कुर्सी दौड़ , नृत्य एवं गायन र्स्पंधाओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन , एसडीएम रीता डेहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका मून सिंह, सीएमएचओ डा एस बी चौधरी, तहसीलदार अभ्यानंद शर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच करकेली संगीता सिंह, ग्राम पंचायत पठारी के सरपंच गोविंद कुमार गौतम, जनपद पंचायत सदस्य सरिता सिंह, पूजा बैगा, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा के अनुविभागीय अधिकारी मनीष शुक्ला ने पुरस्कार वितरित किया। कुर्सी दौड बालिका वर्ग में रोशनी साहू , फूलमती साहू तथा पूनम साहू , बालक वर्ग में सागर, नीरज एवं चंद्रभान , महिला वर्ग में ममता तिवारी, सुकीर्ति छारी , रेखा महोबिया तथा पुरूष वर्ग में शिवम आसाटी, राजेश त्रिपाठी तथा कुबेर सिंह विजेता रहे। नृत्य, प्रतियोगिता में दिव्यांग अनुष्का यादव , कर्मा नृत्य का दल , अनुष्का सिंह तथा कौडिया से आई टीम ने पुरस्कार प्राप्त किया।