गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड मे शस्त्रधारी में एसएएफ तथा गैर शस्त्र धारी में एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय ने बाजी मारी

उमरिया – अमर शहीद स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित परेड में विभिन्न टीमों ने परेड में भाग लिया, जिसमें शस्त्रधारी परेड में एसएएफ प्रथम , जिला पुलिस बल महिला द्वितीय तथा जिला पुलिस बल पुरूष तृतीय स्थान पर रही। गैर शस्त्रधारी परेड में एनसीसी उत्कृष्ट विद्यालय प्रथम , गर्ल्स गाईड कन्या उमावि द्वितीय तथा शौर्या दल तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आरसी उमावि उमरिया ने प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय, शासकीय सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय उमरिया, सेंट जेवियर्स, कन्या स्कूल तथा आरसी उमावि उमरिया के छात्र छात्राओ व्दारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसकी सराहना उपस्थित जनों व्दारा की गई।