राजस्व सेवा महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, सीमांकन, पीएम किसान आधार सीडिंग की जा रही कार्यवाही
उमरिया, 11 जनवरी । अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, नक्शे बंटाकन, सीमांकन परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन , पीएम किसान आधार सीडिंग , फार्मर रजिस्ट्री , नक्शें मे बटांकन के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नक्शें बटांकन में 372805 प्रकरणों में 35001 का निराकरण किया गया है । आधार से खसरे आरओआर के 243245 प्रकरणों में से 13854 का निराकरण किया गया है । पीएम किसान सेचुरेशन में 1341 ई केवायसी पूर्ण की गई है। नये राजस्व के प्रकरणों में 3145 में से 1362 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । फार्मर रजिस्ट्री में पीएम किसान आई की संख्या 94456 है । रजिस्ट्रेशन की संख्या 20349 है।