कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 18 जनवरी को
उमरिया। प्राचार्य जवाहर नवोदय वि़द्यालय ने बताया कि सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर प्रवेश-पत्र के साथ-साथ अपनी पहचान , निवास सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड की मूल प्रति या आधार कार्ड न होने की दशा में कोई सरकारी प्रमाणपत्र आवश्यक रूप से अपने पास रखें तथा प्रवेशपत्र पर अंकित जन्मतिथि को प्रमाणित करने वाला कोई सरकारी दस्तावेज भी अपने साथ रखे।