Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया । अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, नक्शे में बंटाकन, सीमांकन परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन , पीएम किसान आधार सीडिंग , फार्मर रजिस्ट्री , नक्शे मे बटांकन के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण 640 प्रकरणों के लक्ष्य के विरूध्द 635 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । बंटवारे के 48 प्रकरणों के विरूध्द 48 प्रकरण का निराकरण किया गया है । सीमांकन के 678 प्रकरणों के विरूध्द 636 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । नये राजस्व प्रकरणों में 1136 प्रकरणों में से 384 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । नक्शें के बटांकन में 372805 प्रकरणों के विरूध्द 16356 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। खसरा आधार लिंकिंग के 239143 प्रकरणों के विरूध्द 5275 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । पीएम किसान ईकेवायसी के 7389 प्रकरणों में से 600 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । फार्मर रजिस्ट्री के तहत पीएम किसान आईडी 94456 है । रजिस्ट्रेशन की संख्या 6431 है ।