Breaking News
- »जबलपुर की सुनीता सिंह ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर 21 हजार फीट (6,111 मीटर) ऊंचे माउंट युनाम पर लहराया तिरंगा
- »नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव कुमार को मिली क्लीन चिट
- »राष्ट्रपति ने हैदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में उद्यान उत्सव के दूसरे संस्करण के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लिया
- »शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड
- »बाल-सुरक्षा और तकनीकी समाधानवाद : डिजिटल युग में सामाजिक माध्यमों पर प्रतिबंध का विमर्श
उमरिया । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में निर्देश दिए है कि 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन कल्याण पर्व शिविरों में जन स्वा0 शिविर एवं पशु स्वा0 शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा । संबंधित विभाग , चिकित्सकों का दल गठित कर शिविरों में सेवाएं देना सुनिश्चित करें । आपने बताया कि इस दौरान समग्र आईडी , आधार कार्ड बनानें तथा राजस्व अभियान से संबंधित सेवाएं आम जन को उपलब्ध कराई जाएगी । शिविरों के माध्यम से 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले नागरिकों के आयुष्माईन कार्ड भी बनाएं जाएंगे ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसडीएम पाली टी आर नाग, डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले हरनीत कौर, अंबिकेश प्रताप सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।