राजस्व सेवा महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, सीमांकन, पीएम किसान आधार सीडिंग की जा रही कार्यवाही

उमरिया। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्तगी, नक्शे बंटाकन, सीमांकन परंपरागत रास्तों का चिन्हांकन , पीएम किसान आधार सीडिंग , फार्मर रजिस्ट्री, नक्शे मे बटांकन के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि राजस्व महा अभियान 3.0 के तहत नामांतरण 640 प्रकरणों के लक्ष्यत के विरूध्दभ 333 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । बंटवारे के 48 प्रकरणों के विरूध्द 26 प्रकरण का निराकरण किया गया है । अभिलेख दुरूस्तगी के 23 प्रकरणों के विरूध्द 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । सीमांकन के 678 प्रकरणों के विरूध्दं 135 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । नये राजस्व प्रकरणों में 642 प्रकरणों में से 100 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । परंपरागत रास्तों के चिन्हांरकन हेतु एक प्रकरण मानपुर में दर्ज हुआ है । नक्शें के बटांकन में 372805 प्रकरणों के विरूध्द 1597 प्रकरणों का निराकरण किया गया है । पीएम किसान ईकेवायसी के 7382 प्रकरणों में से 411 प्रकरणों का निराकरण किया गया।