शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया, आर सी स्कूल उमरिया में छात्राओ को बाल विवाह निषेध अधिनियम से कराया गया अवगत
उमरिया, 27 नवंबर। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज उमरिया, आर सी स्कूल उमरिया एवं सरस्वती स्कूल उमरिया में जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु ‘हम होगे कामयाब’ पखवाड़ा के तहत बाल विवाह निषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी गई।