विश्‍व एड्स दिवस पखवाड़ा 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक मनाया जाएगा

उमरिया – मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर 2024 से 7 दिसम्बर 2024 तक विश्व एड्स दिवस प्रखवाडा आयोजित किया जाना है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम “take the rights path, my health my right! (अधिकारी की राह अपनाएं-मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार) निर्धारित है। विश्व एड्स दिवस के अवत्स पर एचआई ‘वी/ एड्स जन जागरूकता हेतु रैली, पोस्टर प्रतियोगिता ओपन क्विज, क्रिकेट स्पर्धा, साईकिल रैली. इसके साथ साथ शहर के प्रमुख चौराहो , बाजारो मानव श्रृंखला निर्माण एवं अन्य जागरूकता का आयोजन किया जाएगा । इस हेतु 1 दिसंबर 2024 को प्रात: 9 बजे जिला चिकित्‍सालय उमरिया से प्रभात फेरी रैली का आयोजन किया गया है, जो जिला चिकित्सालय, जय स्‍तंभ से होते हुये गोंधी चौराहे पर पहुंचेगी। इस हेतु विशेष परिचर्चा की जावेगी। जिले के समस्त विभाग अधिकारी , स्कूल एवं कॉलेज के छात्र/छात्राओ एन.जी.ओ. ग्रुप के सहयोगी जिले के प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, पत्रकारों से अपेक्षा की गई है कि जिला चिकित्सालय उमरिया में प्रातः 8 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते है। इस संबंध में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ० मुकुल तिवारी द्वारा एच०आई०श्री० एड्स से बचाव उपचार एवं इसकी रोकथाम संबंधी समस्त जानकारी प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की समस्त चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी सेक्टर सुपरवाईजर स्टॉफ नर्स, एड्स विभाग के परामर्शदाताएं व टेक्नीशियन सुपरवाईजर, एस.टी.एस. एस.टी.एल.एस. जिले की समस्त आशा कार्यकर्ता तथा रामेत्रित्रा अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
महाविद्यालय एवं पैरामेडिकल कॉलेज उमरिया में अध्ययनरत छात्र/छात्राये की एच. आई. की / एड्स विषय पर संगोष्टी, परिचचों, निबंध लेखन का आयोजन कार्य माध्यम से किया जावे। प्राचार्य इस संबध में आवश्यक कार्यवाही सुनिचित करेंगे । साथ श्री शिवांशु सिगौरे एसटीडी काउंसलर एवं श्री अनुज रजक जैन लैब टेक्नीशियन आई.सी.टी.सी ने उक्त समस्त गतिविधि हेतु समन्वय किया जाये। प्रतियोगिता में भाग लेने में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 दिसम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय उमरिया में पुरूस्कृत किया जावेगा।
विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर 2024 को स्‍वैच्छिक रक्‍तदान कर कोई भी व्‍यक्ति अपना सहयोगी प्रदान कर सकते है । ऐसे व्यक्ति जो 15 से 65 वर्ष का स्‍वास्‍थ्‍य हो जिनका हिमोग्लोबिन 12 ग्राम से अधिक एवं उसका वजन 45 किलोग्राम से उपर हो प्रत्‍येक तीन माह के बाद रक्‍तदान कभी भी कर सकते है।जो भी व्यक्ति रक्‍त देता है उनकी पूर्ति सात दिवस के अंदर हो जाती है। ऐसे व्यक्ति अपना स्‍वैच्छिक रक्तदान जिला चिकित्‍सालय में किसी भी समय कर सकते है। रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी का भी जीवन बचाया जा सकता है। जन सामान्य नागरिकों से अपील की है अधिक व्यक्ति रक्तदान कर अपना सहयोग प्रदान करें।