नगर परिषद मानपुर में मनाया गया संविधान दिवस

उमरिया, 27 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर नगर परिषद मानपुर में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद मानपुर की अध्यरक्ष भारती सोनी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 में हमारा संविधान निर्मित हुआ था। संविधान ही हमारी आधारशिला है, जिसने देश की विविधता को एकता में बदलने का अद्भुत कार्य किया। भारतीय संविधान हमारा गौरव और स्वाभिमान भी है, जो हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का प्रण लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भीमराव अंबेडकर जी के तैल चित्र पर माल्याार्पण करते हुए किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधि बृजवासी गुप्ता ने कहा कि संविधान दिवस पर अपने सभी कार्यों में संवैधानिक नैतिकता के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सत्यनिष्ठा के साथ दोहराएं। संकल्प करे कि नागरिक अपने आचरण और व्यवहार से संविधान से प्राप्त अधिकारों और सौंपे गए कर्तव्यों के पालन के लिए जन जागरूकता को बढ़ाने में सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम को पार्षद राहुल व्दिवेदी , सुरेश तिवारी, लेखपाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका का भी वाचन किया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट सतीश सोनी, राम निधि शुक्ला, अनेकलाल बैगा, प्रदीप प्रजापति, शिवराम शुक्ला, साजन कोल, संतरा कोल, हरिगोविंद चतुर्वेदी, प्रभुनाथ पटेल, अमन गुप्ता, अमित गुुप्ता, अमित कोरी, राजकुमार पटेल, अरुण सोनी, विनीत भट्ट, गुलशन कुशवाहा, प्रकाश कोल, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।