बाघ के रेस्क्यू में दूसरे दिन चार हाथियों के साथ 60 से अधिक कर्मचारी जंगल में कर रहे सर्चिंग

उमरिया, 27 नवंबर। बाघो के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के गले में फंदे की जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। सोमवार को पर्यटन के दौरान पर्यटकों को खितौली जोन के डमडमा नाले के पास बाघ दिखाई दिया। पर्यटकों को बाघ दिखाई देते ही पर्यटक बाघ की फोटो और वीडियो बनाने में लग गए। बाघ की फोटो में बाघ के गले में तार जैसा दिखाई दिया जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बाघ के रेस्क्यू की तैयारी में जुट गई। सोमवार की शाम से ही बाघ की तलाश रेस्क्यू टीम कर रही है। मंगलवार को बाघ की तलाश में दो हाथियों और कर्मचारियों को लगाया गया। लेकिन बाघ लगातार अपनी मूवमेंट बदलता रहा।बाघ घने जंगलों में चला गया। जिसके बाद रेस्क्यू को बंद करना पड़ा। बाघ की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को भी सुबह से शुरू हुआ। रेस्क्यू टीम जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी।
बाघ के रेस्क्यू के लिए खितौली जोन के कुछ एरिया में पर्यटन को बंद कर दिया गया है। गले में फंदा लगा बाघ स्वस्थ होने के कारण लगातार अपनी मूवमेंट बदल रहा है। रेस्क्यू में परेशानी ना हो इसके लिए पर्यटन को उस क्षेत्र में बंद किया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि चार हाथी दल तीन परिक्षेत्र की टीम बाकी निगरानी कर रही है। बाघ अपनी मूवमेंट बदल रहा है। जिसके कारण परेशानी हो रही है। रेस्क्यू कर लिया जाएगा।