बाल विवाह को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

उमरिया, 27 नवंबर। बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया द्वारा बुधवार को किरण कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, नौरोजाबाद में जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया।बाल विवाह आज भी समाज में व्याप्त एक गंभीर समस्या है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को गहरा आघात पहुंचाती है।
इंस्टीट्यूट प्राचार्य विजय महोबिया ने कहा कि यह सिर्फ एक शपथ नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं और समुदायों से इस मुहिम में शामिल होकर बाल विवाह रोकने के अभियान को मजबूत करने की अपील की।
वालंटियर हिमांशु तिवारी ने बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह प्रथा न केवल बच्चों के विकास में बाधा उत्पन्न करती है, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों से भी वंचित कर देती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर काम करना होगा। बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके रोकथाम में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, बाल विवाह बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के अधिकारों से वंचित करता है। यह एक सामाजिक बुराई और मानव अधिकारों का उल्लंघन है।ष्यदि सभी मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे, तो इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। अभियान के तहत, आने वाले दिनों में विभिन्न गांवों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्राचार्य विजय महोबिया,जया महोबिया,वालंटियर हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,फराना बानो,विद्यार्थी अभिषेक मेहता ,सागर सिंह,हर्ष बर्मन,पूजा पटेल,अंजली पटवा,पूजा यादव,अनुष्का यादव व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।