नेताजी सुभाषचंद्र बालक छात्रावास की वार्डन निलंबित
उमरिया 19 नवंबर । कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मप्र सिविल सेवा नियत के तहत गिरवेश मिश्रा प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला महुरा एवं सहायक वार्डन नेता सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास लालपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करकेली नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा ।
विदित हो कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस बालक छात्रावास लालपुर से विगत 14 नवंबर को प्रातः 10 बजे छात्र सूर्या पिता स्व० राजेन्द्र सिंह, करण पिता स्व० अशोक प्रजापति, भूपत पिता मान सिंह तथा आदित्य पिता बब्लू बैगा कक्षा 8 वीं के छात्र छात्रावास से विद्यालय जाने हेतु निकले, किंतु चारो छात्र न तो विद्यालय में उपस्थित हुए और न ही उस दिन छात्रावास आए। बालक छात्रावास की व्य्ावस्थाओ के संबंध में अपेक्षानुसार कार्य नही किए जाने से यह प्रतिकूल परिस्थितियां लक्षित हुई है। अति संवेदनशील परिस्थिति मे भी गिरवेश मिश्रा व्दारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में देर सूचित किया गया। छात्रावास संचालन एवं नियंत्रण मे सम्यक निर्देशों का पालन नही किए जाने के कारण श्री मिश्रा का उक्त कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाकारिता व अनुशासहीनता का परिचयायक है, जो मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है ।